फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अपराध से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
राजेपुर गांव में पुलिस आापके द्वार अ​भियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी देते सदर कोतवाल अवनीश सि - फोटो : राजेपुर गांव में पुलिस आापके द्वार अ​भियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी देते सदर कोतवाल अवनीश सिंह।
विज्ञापन
उन्नाव/बीघापुर। एसपी दीपक भूकर की पहल पर पुलिस आपके द्वार अभियान की रविवार से शुरुआत हुई। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल के माध्यम से लोगों को अपराधों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत राजेपुर में सीओ दीपक यादव की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। यहां पर सीओ व कोतवाल अवनीश सिंह ने लोगों को आवश्यक जानकारी दी। ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तिकरण, अफवाहों की रोकथाम, अपराध नियंत्रण और पुलिस से संबंधित विवादों के समाधान के बारे में जागरूक किया गया। उधर, बारासगवर क्षेत्र के गांव लालगंज प्रथम व निहालीखेड़ा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि पुलिस आपके द्वार पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सेवाओं के बारे में जागरूक और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र के दो गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें