फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसान का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद मृतक सुनील के परिवारीजन।  - फोटो : घटना के बाद मौजूद मृतक सुनील के परिवारीजन।
विज्ञापन
सफीपुर। नुरुल्लानगर में रविवार सुबह नौ बजे अधेड़ का शव घर के अंदर कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। गेट न खुलने पर चचेरा भाई बुलाने गया, तब पता चला। पुलिस ने जांच की। घर पर पत्नी और दो बच्चों के न होने से मौत के कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के गांव नुरुल्लानगर निवासी सुनील सिंह (53) खेती करते थे। पत्नी नीलम बेटा आयुष और बेटी बिट्टी के साथ शुक्रवार को दिल्ली में रहने वाले भाई को राखी बांधने गई थी। सुनील घर पर अकेला था। रविवार सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई राजेंद्र बुलाने पहुंचा तब शव लटका देख चीखकर बाहर आ गया। राजेंद्र ने भाभी नीलम को फोन पर घटना की जानकारी दी। चचेरे भाई ने बताया कि सुनील की पत्नी और दोनों बच्चे रास्ते में हैं। उनके आने पर ही कुछ पता लग सकेगा।
फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने भी ऐसा कुछ नहीं बताया, जिससे भाई को यह कदम उठाना पड़े। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप अभी तक नहीं है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें