जनता कर्फ्यू के दौरान शाम 5 बजे घरों के बाहर घंटा,बर्तन व शंख बजाते लोग।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शाम के पांच बजते ही जिले के लोग घंटा, घड़ियाल, बर्तन लेकर घर के बरामदों, छज्जों और छतों पर आ गए। सभी ने प्रधानमंत्री के कदम का समर्थन करते हुए वादन किया। इस दौरान पूरा शहर और गांव-कस्बों का हर गली मोहल्ला गुंजायमान हो गया।
विधायक पंकज गुप्ता, ब्रजेश रावत, मोतीनगर सभासद ब्रजेश पांडेय सहित तमाम लोगों ने वादन करते हुए लोगों को कोरोना का प्रकोप खत्म होने तक घर पर ही रहने और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान सभी ने लोगों को वायरस से बचाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे स्वास्थ्य, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया।