फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने के बाद नहीं निकलेगा विजय जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण पर फैसला देने के बाद किसी भी प्रकार का विजय जुलूस और रैली नहीं निकाली जाएगी। किसी प्रकार की आतिशबाजी नहीं होगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने पन्नालाल हाल में बुलाई आकस्मिक बैठक में दिए। उन्होंने इसके लिए सामाजिक संगठनों को नोटिस जारी करने और सांप्रदायिकता फैलाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति को अफ वाह, सांप्रदायिक तनाव एवं गलत खबर फैलाने नहीं दी जाएगी। इसमें स्वास्थ्य, विद्युत, नगर विकास तथा फ ायर को जोड़कर सर्पोर्टिंग विभाग तैयार किया जाएगा। वहीं आम जनमानस की सुविधा एवं जानकारी के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम होगा। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लेखपाल व पंचायत सचिव तथा नगरीय क्षेत्र में सभासद आदि के साथ जन जागरुकता के तहत भाईचारा कमेटी बनाकर बैठक का आयोजन कराएं। पुलिस असामाजिक तत्वों, अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। होमगार्ड्स, जीआरपी, सीआरपीएफ , पुलिस तथा पीआरडी के जवानों की तैनाती का रूट प्लान तैयार कर लिया जाए। यातायात एवं जनसंचार की व्यवस्था का प्लान तैयार किया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टर सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर निवास करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर यदि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बैठक में एसपी एमपी वर्मा, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फैसला कुछ भी हो, शांति बनाएं रखने में करें मदद
मौरावां। थाना परिसर में बुधवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने राम मंदिर के तहत कोर्ट के फैसले को शंाति के साथ स्वीकार करने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम पुरवा राजेश प्रसाद चौरसिया ने शांति कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने कहा कि राम मंदिर के फैसले को लेकर कोई अफवाह न फैलाएं। बैठक में नारेंद्र त्रिपाठी, मधुकर द्विवेदी, रामनरेश चौधरी, अयोध्या प्रसाद भारती मौजूद रहे। इसी तरह माखी थाना में शांति कमेटी की बैठक में सफीपुर एसडीएम नन्हकू, सीओ पवन कुमार व एसओ माखी राजबहादुर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्नाव। राम मंदिर पर कोर्ट के निर्णय से पहले स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी रद्द करने के साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की रोस्टर वार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को सीएमओ ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी व चिकित्सा प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अस्पतालों में पर्याप्त मात्राओं में दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए।
सीएमओ डा. केपी सिंह ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह वह ओपीडी व इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की रोस्टरवार ड्यूटी तैयार कर लें। रोस्टर को स्टाफ के नाम व मोबाइल नंबर के साथ अस्पताल में चस्पा कर दें। किसी भी चिकित्सक व अन्य कर्मी को बिना अनुमति के छुट्टी न देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जिन्हें पूर्व में छुट्टियां स्वीकृति की गई हैं उनकी छुट्टियां रद करने को कहा गया। सभी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ को दो दो ब्लाक आवंटित कर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डा. केपी सिंह, सीएमएस डा. बीबी भट्ट, डा. अंजू दुबे, डा. एके रावत, डा. आरके गौतम, डा. नरेंद्र सिंह, डा. आरएस मिश्रा, लाल बहादुर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें