फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग कर पुलिस से साथी को छुड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन (उन्नाव)। बारासगवर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने एक सराफा दुकान में नकब लगा चोरों कुछ जेवर चोरी कर लिए। गश्त कर रहे सिपाहियों ने खटपट की आवाज और दुकान में सेंध कटी देख बाहर से ललकारा तो वह भागने लगेे। पुलिस ने दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। तभी साथियों ने हवाई फायरिंग उसे छुड़ा ले गए।
विज्ञापन

ऊंचगांव कस्बा निवासी कमल की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के पास सराफा की दुकान है। सोमवार रात करीब दो बजे दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगा चोर दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर (डेटा वीडियो रिकार्डर) तोड़ दिया। चोरों ने दुकान में रखे चांदी के कुछ जेवर पार कर दिए। चोर तिजोरी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी गश्त कर रहे ऊंचगांव पुलिस चौकी में तैनात सिपाही ज्ञान सिंह व पीआरडी जवान गणेश खटपट की आवाज सुन रुक गए। पास जाने पर दीवार में नकब लगी देख उन्होंने बाहर से ही आवाज दी। जिस पर अंदर से खटपट की आवाज बंद हो गई। कुछ देर बाद चोर फिर तिजोरी तोड़ने लगे। सिपाही ज्ञान सिंह ने दुकान के बाहर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर दुकान स्वामी कमल को सूचना दी। सिपाही ने चोरों को ललकारा तो पांच चोर दुकान से निकलकर भागने लगे। सिपाही ज्ञान सिंह ने पीआरडी जवान की मदद से एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। साथी को पुलिस के चंगुल में देख उसके उसके साथियों ने हवाई फायरिंग की। इसी दौरान पकड़ा गया चोर पुलिस की पकड़ से भाग निकला। अंधेरे में सभी चोर भाग निकले। सराफ कमल बाजपेयी ने तहरीर दी है। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि जिस तरह से चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई उससे आशंका है कि चोरों ने पहले रैकी की थी या फिर उनका दुकान में पहले भी आना जाना रहा होगा। घटना की जांच की जा रही है।
तार की बाड़ में फंस गया चोरों का बैग
चोरी किए गए जेवर चोरों ने जिस बैग में रखे थे भागने के दौरान बैग एक खेत में लगे कंटीले तार की बाड़ में फंस गया। पुलिस और भीड़ से बचने की कोशिश में चोर बैग ले जाने में सफल नहीं हो पाए। बैग में औजार और करीब दो हजार कीमत के चांदी के जेवर मिले हैं। सिपाही ज्ञान सिंह के अनुसार चोर कच्छा और बनियान ही पहने थे। सराफ कमल बाजपेई ने बताया कि पुलिस की सतर्कता के कारण लाखों की चोरी की घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें