गोदाम में खाद के भंडारण की जांच करते जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता।
- फोटो : गोदाम में खाद के भंडारण की जांच करते जिला कृषि अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता।
उन्नाव। जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार व सहायक आयुक्त सहकारिता रवींद्र कुमार सिंह ने खाद गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद के उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया।
जांच अधिकारियों को गोदाम प्रभारी ने बताया कि सहकारी समितियों आसीवन, नवीनगर खेरवा, इफको बाजार अचलगंज, पंसारी अहाता, छुही, अकोहरी, गुलरिहा, सहरावां, रूरी सादिकपुर, अतरधनी, बांगरमऊ संघ, गढ़ी फतेहपुर चौरासी व सादिकपुर साधन सहकारी समितियों पर 156.90 मीट्रिक टन यूरिया भेजी गई है।
इसका वितरण किसानों में कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बिना खतौनी के किसी को भी खाद की बिक्री न करें। स्टॉक व वितरण रजिस्टर पूर्ण रखें। किसानों को बिल अनिवार्य रूप से दे। चेतावनी दी कि यदि किसी विक्रेता ने नियम विरुद्ध बिक्री की तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अनुरोध किया कि खाद का भंडारण न करें।
कहा कि यदि खाद मिलने में समस्या आए तो कंट्रोलरूम नंबर 9214848105 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं। बताया कि वर्तमान में जनपद में खाद की कमी नहीं है। आगे मांग के अनुसार उपलब्धता कराई जाएगी।