फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर से लाखों के स्टांप का बैग छीनकर भागा किशोर

Thu, 29 Nov 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
स्टांप वेंडर से जानकारी लेते सीओ सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय के पास एक किशोर बस्ते पर बैठे एक स्टांप वेंडर के हाथ से बैग छीनकर भाग गया। लोगों ने पीछा किया लेकिन वह रेलवे स्टेशन की ओर भागकर भीड़ में गुम हो गया। पीड़ित के मुताबिक बैग में 50 हजार रुपये व 6.39 लाख के लिखित व सादे स्टांप थे। सीओ सिटी ने जांच की। संदेह के आधार पर कोतवाली पुलिस स्टेशन के पास रह रहे घुमंतू जाति की दो महिलाओं समेत सात लोगों से कोतवाली में पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है।
विज्ञापन



अचलगंज थानाक्षेत्र के गौरीत्रिभानपुर गांव निवासी संतोष कुमार शहर के गांधीनगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी कचहरी में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर स्टांप बिक्री की दुकान है। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। सभी स्टांप अपने बैग में रखने के बाद वहीं पर बैठकर कुछ अन्य कागजात ठीक करने लगे। इसी दौरान एक किशोर पहुंचा और झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग छीन लिया और भाग निकला।

सीओ सिटी उमेश कुमार त्यागी पहुंचे औैर पीड़ित से जानकारी लेकर घटना की जांच की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा डालकर रह रहे घुमंतू जाति के परिवारों की दो महिलाएं, एक युवक और चार किशोरों को संदेह के आधार पर कोतवाली लाई। पुलिस कचहरी व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है। पीड़ित संतोष के अनुसार 50 हजार रुपये नगदी के अलावा 4,87070 लाख के सादे और 1,52550 लाख के टाइप किए हुए स्टांप थे। सीओ सिटी ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें