नवाबगंज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज स्थित टोल टैक्स प्लाजा से आने जाने वाले बिना फास्टैग लगे वाहन, फास्टैग लेन से निकालने पर अब दो गुना टैक्स देना होगा। राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर टोल प्लाजा प्रबंधन ने इसे सख्ती से लागू करने की तैयार की है। अभी तक जानकारी न होने की बात दो गुना टैक्स चुकाने से बच रहे वाहन चालकों की जानकारी के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। सूचना देने के लिए अनाउंसमेंट शुरू कर दिया गया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 15 मई 2020 को जारी की गई एडवाइजरी में अवैध या खराब फ ास्टैग वाले वाहनों के फास्टैग लेन से निकलने पर दोगुना टोल टैक्स लेने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले केवल उन्हीं वाहनों से दोगुना टोल टैक्स लेने का नियम था जो फ ास्टैग के बिना ही फास्टैग लगे वाहनों के लिए आरक्षित लेन से निकलते थे। इससे फास्टैग लगाए वाहन चालकों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता था।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रियांक भारती की और से 15 मई को जारी एजवाइजरी में कहा गया है कि अगर कोई वाहन बिना फास्टैग या खराब फास्टैग लगा वाहन, फ ास्टैग लगे वाहनों के लिए आरक्षित लेन से निकले तो दोगुना टैक्स लिया जाए। टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तक वाहन चालक जानकारी न होने की बात कहकर अपना बचाव कर रहे थे। लेकिन अब सभी को इसकी जानकारी दी जा रही है साथ ही सूचना बोड भी लगाए जा हैं और अनाउंस भी कराया जा रहा है।