फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में रहे 23 को कराया गया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी/असोहा(उन्नाव)। जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में मुंबई व सूरत से लौटे चार और प्रवासियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य टीमें गांव पहुंचीं। जांच के दौरान संक्रमितों के संपर्क में रहे 23 लोगों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है। वहीं, गांव को सैनिटाइज कराने के साथ सफाई व चूने का छिड़काव कराया है।
विज्ञापन

पुरवा तहसील के ब्लॉक असोहा के बैगांव निवासी दो युवक (37) व (27) कोरोना संक्रमित मिले थे। इसमें 27 वर्षीय युवक के संपर्क में रहने वालों में उसकी मां, भाई, भाभी, बेटा व बेटी सहित 6 लोगों को स्वास्थ्य टीम ने आइसोलेट किया है। इनमें 37 वर्षीय युवक के छोटे भाई के पहले संक्रमित होेने से उसका परिवार भी आइसोलेट है। यहां 900 घरों की 5 हजार आबादी भी होम क्वारंटीन है। इस गांव में पहले पांच बैरिकेडिंग थी। उसके बाद भी लोग खेतों से होकर आ-जा रहे थे। इसे देखते हुए छठी बैरिकेडिंग अतरसई गांव में लगाई गई है।
सफीपुर तहसील के गांव कन्हैयाखेड़ा में संक्रमित मिला 32 वर्षीय युवक के संपर्क में रहने वालों में पिता, पत्नी, तीन भाई व दो बेटियों सहित नौ लोगों को आइसोलेट किया गया है। गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही 50 घरों की करीब 1500 आबादी को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील के गोकुलपुर गांव में 32 वर्षीय युवक के संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। यहां संक्रमित युवक की मां, पत्नी, दो बेटी, बड़ा भाई व बड़े भाई की दो बेटियों सहित 8 लोगों को आइसोलेट कराया गया है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। एक किलोमीटर के एरिया को हॉट स्पॉट घोषित कर गांव के अंदर जाने वाले दो मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाने के साथ सैनिटाइज कराया जा रहा है। 109 घरों की करीब 2500 आबादी को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन संक्रमितों के संपर्क में रहे 23 लोगों को आइसोलेट कराया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। चौथे संक्रमित के परिवारीजन पहले से ही आइसोलेट हैं। इनमें से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें