फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से आरओबी पर दौड़ेंगे वाहन

Wed, 03 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। एक जुलाई से लखनऊ-कानपुर राजमार्ग को आम लोगाें के लिए खोल दिया जाएगा। एनएचएआई अधिकारियों की मानें तो शासन से मिली समय सीमा 30 जून तक निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


  पिछले कई सालों से बदहाल सड़क, बंद रेलवे क्रासिंग व घंटो के जाम से जूझ रहे लोगाें को अब एक जुलाई से निजात मिल जाएगी। एनएचएआई अधिकारियों के मुताबिक, आरओबी का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके एक छोर पर मिट्टी भरान के बाद डामरीकरण पूरा हो चुका है।

वहीं, डिवाइडर का कार्य भी अंतिम चरण में है। दूसरे छोर पर मिट्टी भरान हो चुकी है। इसमें अभी डामरीकरण व डिवाइडर का कार्य होना बाकी है। अधिकारियों की मानें तो इस कार्य को पूरा करने में उन्हें 15 से 20 दिनों का समय लगेगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि शासन की ओर से तय समय सीमा (30 जून) तक आरओबी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे एक जुलाई से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक एनएचएआई पी शिवशंकर ने बताया कि मिट्टी भरने का काम पूरा हो चुका है। बाकी कामों में अधिक समय नहीं लगता है। इसलिए जुलाई माह में आरओबी को शुरू करने की पूरी तैयारी है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इसे जुलाई में चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें