फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे होमगार्ड को वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर सोहरामऊ कस्बे में सड़क पार कर रहे होमागार्ड को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से होमगार्ड उछलकर सर्विस लेन पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। होमगार्ड सोहरामऊ थाने में तैनात था। वह थाने से ड्यूटी खत्म कर घर के लिए निकला था।
विज्ञापन



असोहा निवासी राधेश्याम (40) पुत्र स्वर्गीय राम आसरे सोहरामऊ थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था। वह रविवार सुबह थाने में ड्यूटी पूरी कर शस्त्र और कारतूस जमा करने के बाद घर के लिए निकला था।  सड़क पार करते समय कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सर्विस लेन पर जा गिरा। 


सिर जमीन से टकरा गया। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर मौत हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। राधेश्याम के बड़े भाई महावीर ने बताया कि राधेश्याम के परिवार में चार लड़की अर्चना (18), रीना (15), कल्पना (13), अंजना (11) व दो लड़के शुभम (10) व रौनक (9) हैं।
विज्ञापन



पति की मौत पर पत्नी सुनीता रो रोकर बेहाल रहीं। जिला कमांडेंट मनोज कुमार शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अनुकंपा के तहत परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें