फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, सरगना फरार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मंदिर व व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें में चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को फतेहपुर चौरासी पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का मुख्य सरगना सहित चार मौके से भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से दस से अधिक मोबाइल के अलावा लैपटॉप व कुछ कपड़े बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए चोरों ने फतेहपुर चौरासी के तकिया चौराहे पर मेडिकल व कपड़े की दुकान में चोरी के साथ ही हसनगंज कस्बे के मंदिर में चांदी के मुकुट चोरी की बात स्वीकारी है। पुलिस अभी तक मुकुट नहीं खोज पाई है।


पुलिस लाइन सभागार में चोरियों का खुलासा करते हुए एएसपी अष्टभुजा प्रसाद ने बताया कि 11 दिसंबर की रात तकिया चौराहे पर चोरों ने मेडिकल स्टोर व कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया था। वहीं 14 दिसंबर को हसनगंज कस्बा स्थित एक मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हो गया था। पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन



शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर शकूराबाद बाजार में चोरों का गिरोह की होने की जानकारी मिली। एसओ धर्मवीर सिंह के साथ ही एसआई सुबोध कुमार, विनोद कुमार व सिपाही अनुज, जीतेंद्र, अजय व धीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। चोरी की योजना बनाते समय सलेमपुर पतौरा जिला लखनऊ निवासी अरुण उर्फ  ओलेक्स और आसीवन थाना के कन्हऊ निवासी मैकू उर्फ विकास को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का सरगना इरशाद निवासी मुस्तफाबाद आसीवन, रमन, लखनऊ के सलेमपुर पतौरा निवासी रानू और कल्लू भाग निकले।


चोरों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पांच जैकेट व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में अरुण ने पुलिस को बताया कि चोरी करने के बाद माल का बंटवारा हुआ था। एक चांदी का मुकुट भागे हुए साथियों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें