फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क हादसे में सब्जी व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पक्षी विहार के पास मंगलवार रात सड़क पार कर रहे सब्जी व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनोें को घटना की जानकारी देकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अजगैन थाना क्षेत्र के भवानीपुर हिंदूखेड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय रज्जनलाल सब्जी खरीदने और बेचने का व्यापार करता था। मंगलवार को क्षेत्र से सब्जी खरीदकर लखनऊ बेचने गया था। देर रात ट्रक से लौटा और अजगैन क्षेत्र के पक्षी विहार के पास उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के छोटे भाई राधेलाल ने बताया कि रज्जन की मौत से उसकी पांच बेटियों के भरण पोषण की जिम्मेदारी पत्नी शांति पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें