फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नवाबगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलौला निवासी दीपक (35) पुत्र चिंतालाल पत्नी पूजा(30) व रिश्तेदार रोहित (25) पुत्र रामकिशुन के साथ बुधवार सुबह बाइक से रामपुर खालसा गांव रिश्तेदार के घर गया हुआ। दोपहर बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। चमरौली आश्रम के निकट लखनऊ से कानपुर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनो घायल हो गए। कार सवार वाहन छोड़ भाग निकले। कार की नंबर प्लेट में महाराष्ट्र का नंबर दर्ज है। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अजगैन कोतवाली में तैनात होमगार्ड मुन्नू (50) पुत्र कल्लू प्रसाद बुधवार दोपहर बाइक से अपने साथी किशन (40) पुत्र सत्यनारायण के साथ कन्हईखेड़ा गांव जा रहा था। हाईवे पर पक्षी विहार के निकट वैन की टक्कर से मुन्नू व किशन घायल हो गए। वैन चालक भाग निकला। घायल मुन्नू घटना के वक्त हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

वहीं मंगतखेड़ा से उन्नाव शहर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर बिछिया में पलट गया। हादसे में घायल पुरवा कोतवाली तौरा गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामचरण (45) पुत्र सीताराम, शबनम (48), रेहान (18) को बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां रामचरण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें