फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रों को बताई हिंदी की उपयोगिता

विज्ञापन
फोटो- 1- कार्यक्रम का शुभारंभ करतीं प्राचार्या। स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
उन्नाव। राजकीय महाविद्यालय बक्खाखेड़ा में हिंदी सप्ताह समारोह मनाया गया। इसमें हिंदी और उर्दू के संबंधों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता अरोड़ा ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सात दिन तक चलने वाले समारोह के पहले दिन ‘हिंदी-उर्दू अंत: संबंध एवं सामाजिक समभाव’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता उर्दू विभाग के प्राध्यापक डॉ. अयाज खलील ने हिंदी और उर्दू के संबंध को बताते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रगति एवं विकास धारा पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने छात्रों को हिंदी भाषा की उपयोगिता बताते हुए इसका अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्ररित किया।
प्राचार्या ने हिंदी भाषा की महत्ता बताते उसकी उपयोगिता को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्राचार्या ने बताया कि समारोह सप्ताह में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पोस्टर, भाषण, नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ हास्य कवि सम्मेलन, काव्य पाठ तथा नाटक आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें