उन्नाव। यूरिया के भटक रहे किसानों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद नजर आई है। सहकारिता विभाग ने यूरिया के बफर स्टॉक को किसानों के लिए जारी कर दिया है।
जनपद में 18 अगस्त को 2650 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आई थी। जिसे साधन सहकारी समितियों को भेजा गया था। हालांकि तीन दिन बाद ही अधिकांश समितियों में यूरिया खत्म हो गई। जिसके बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। यूरिया के लिए किसान समितियों के चक्कर लगाने लगा। किसानों को राहत देने के लिए सहकारिता विभाग ने रिजर्व रखा गया स्टॉक जारी कर दिया। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 680 मीट्रिक टन यूरिया जारी कर दी गई है। इसे 38 सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है।