नगर विकास मंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद एडीएम व निकायों के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सूबे के नगर विकास मंत्री ने सुरेश खन्ना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को सरकार के 100 दिन के प्राथमिकता वाले कार्य बताए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग 15 कार्यों की जानकारी दी। निर्देश दिए कि इन कार्यों को 100 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाए। इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
बताया कि 15 जून तक निकायों की सभी सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएं। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था भी दुरूस्त हो। कहा कि नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में जो भी पानी की समस्या हो उसे हर हाल में सही किया जाए। इसके अलावा माह के पहले शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। एडीएम बीएन यादव ने बताया कि नगर पंचायतों में लगे ऐसे पोल जो सड़क पर हैं उन्हें हटाने के निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्नाव नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा, ईओ नवाबगंज रेनू यादव समेत अन्य निकाय अधिकारी मौजूद रहे।