सफीपुर कसबा के मोहल्ला चालाकनटोला निवासी महावीर का बेटा मनीष (14) बारात में लाइट की सजावट करने का काम करता था। सोमवार शाम मनीष का छोटे भाई रितेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रितेश का पक्ष लेकर मां सावित्री ने बडे़ बेटे मनीष को जमकर फटकार लगा दी।
मां की फटकार से दुुखी मनीष रात में परिजनों के सो जाने पर दूसरे कमरे में गया। पहले उसने एक बोरे को के रोसिन से भिगोकर अपने ऊपर डाला फिर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग की लपटें उठती देख नींद से जागे परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की।
इसी बीच छोटा भाई आग बुझाने की कोशिश में मनीष से लिपट गया। जिससे वह भी झुलस गया। किसी तरह आग पर काबू पा दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनीष की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल पहले मनीष की छोटी बहन ने भी मां की फटकार से क्षुब्ध होकर आग लगाकर जान दे