फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत: दूसरे दिन भी परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम, पथराव में 15 पुलिसकर्मी घायल

Wed, 16 Jun 2021 12:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

परिजनों ने मुआवजे को लेकर फिर अकरमपुर टीवी टावर के निकट शव रखकर जाम लगाया। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।
विज्ञापन
परिजनों ने उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में सड़क हादसे में मंगलवार को दो दोस्तों की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार सुबह शव शुक्लागंज रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव हटवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने महिलाओं सहित 50  को हिरासत में लिया है। देवीखेड़ा गांव निवासी राजेश (32) की बाइक को मंगलवार दोपहर कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में राजेश व बाइक पर पीछे बैठे उसके गांव के दोस्त विपिन (25) की मौत हो गई थी।

परिजनों ने उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया था। आर्थिक सहायता के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। बुधवार को फिर परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ 20 लाख मुआवजा दिलाने की मांग कर दोनों के शव रखकर उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए सड़क से शव हटवाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में मगरवारा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव समेत 15 पुलिस कर्मी घायल हो गए। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठियों से भीड़ को तितर-बितर किया।

इस दौरान पुलिस ने 50 महिला व पुुरुषों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। गंगाघाट कोतवाली के सिपाही संतकुमार सिंह, चंद्रमौलि दुबे, आमिर व सदर कोतवाली की सिपाही रेनू यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी और एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती पुलिस कर्मियों का हाल जाना। पुलिस ने पथराव के दौरान वायरल वीडियो के आधार पर बवालियों को चिह्नित कर उनकी धरपकड़ शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें