फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता की बहन का थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन आश्वासन के बाद भी नौकरी न मिलने पर बुधवार को एक बार फिर लखनऊ जाने की जिद पर अड़ गई। थाने पहुंचकर हंगामा करती रही। वह मुख्यमंत्री और कमिश्नर से मिलने की बात कहती रही। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर घर भेजा।
विज्ञापन

एक गांव में 5 दिसंबर 2019 को जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन को सरकारी नौकरी व परिजनों को आवास का आश्वासन मिला था। इस मामले में नामजद पांच आरोपी अभी जेल में है। नौकरी की बराबर मांग कर रही दुष्कर्म पीड़िता की बहन का छह वर्षीय भतीजा दो अक्तूबर को रहस्यमय हालात में लापता हो गया था। मृतका की बहन ने पूर्व में नामजद आरोपितों के नजदीकियों के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार महीने बीतने के बाद भी पुलिस बच्चे का पता नहीं लगा सकी है। मंगलवार को बच्चे को अगवा करने के आरोप में जेल भेजे गए सभी आरोपियों की पॉलीग्राफ व लाई डिटेक्टर जांच की रिपोर्ट आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।
बुधवार को एक बार फिर मृतका की बहन नौकरी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जाने के लिए जिद पर अड़ गई। थाने पहुंचकर उसने हंगामा किया। सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातकर नौकरी के लिए पीड़िता की बहन से एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें