फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता की प्रसव के तीसरे दिन शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। भीड़ ने खिड़कियों के शीशे भी तोड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव लेकर चले गए। नवजात शिशु स्वस्थ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव पोटरिहा निवासी खुशबू सिंह ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी मोनी सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार रात जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। शुक्रवार देर रात मोनी की तेज बुखार से हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने रेफर करने की बात कही। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया और कई खिड़कियों की शीशे भी तोड़ दिए। डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत पहुंचे। उन्होंने समझाकर परिजनों को शांत कराया। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने को कहा तो परिजन तैयार नहीं हुए और शव लेकर चले गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें