फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सरसों पेराई के दौरान स्पेलर में फंसकर किशोर की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। चक्की में सरसों की पेराई कराने गया किशोर स्पेलर से खली निकालते समय फंस गया और उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चक्की संचालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। सीओ, एसडीएम ने कार्रवाई व मदद का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मैनीभावा खेड़ा गांव निवासी सचिन (17) पुत्र रामआसरे शनिवार दोपहर एक बजे भावाखेड़ा चौराहे स्थित चक्की में सरसों की पेराई कराने गया था। स्पेलर संचालक के कहने पर सचिन कोल्हू से खली निकालने लगा। इसी दौरान सचिन का हाथ उसमें फंस गया। संचालक जब तक कुछ समझ पाता और स्पेलर बंद करता, सचिन उसमें बुरी तरह से लिपट गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे तो चक्की संचालक भाग गया।
परिजन लोडर में शव रखकर आगरा-एक्सप्रेसवे के अंडरपास पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ अश्वनी मिश्रा पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन संचालक पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम रामदेव निषाद, सीओ अरविंद चौरसिया पहुंचे। परिजनों को चक्की संचालक के खिलाफ कार्रवाई और हर संभव मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। इस पर दो घंटे बाद शाम चार बजे परिजनों व ग्रामीणों ने जाम खोला। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन जाम लगाए थे, समझाकर शांत कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें