फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस चौकी के पास माली के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। गजौली गांव में चोरों ने माली के घर से 35 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के गजौली गांव निवासी जीतू माली घरों और गेस्ट हाउसों में फूलों की सजावट का काम करते हैं। पत्नी गंगावती के मुताबिक, शुक्रवार रात को घर के पास दो गेस्ट हाउस में काम लगा था। इससे वह भी पति के साथ गई थीं। घर पर ताला लगा था। रात करीब 10:30 बजे पति लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। पीड़िता के अनुसार, चोर बक्से में रखे 35 हजार रुपये और डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर ले गए हैं। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित ने शनिवार सुबह सूचना दी है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें