फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 के लिए मिली गाड़ियां, शुभारंभ 15 को

Sun, 11 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़ी यूपी 100 सेवा के लिए मिली इनोवा व बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी 100 सेवा 15 दिसंबर से जिले में शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवंटित सभी 47 गाड़ियां शनिवार देर शाम पुलिस लाइन पहुंच गईं। मालूम हो कि यूपी 100 सेवा के तीसरे चरण में शामिल 20 जिलों में उन्नाव भी है।
विज्ञापन


लखनऊ से शुरू हुई यूपी 100 सेवा के तीसरे चरण में शामिल उन्नाव में पंद्रह दिसंबर से इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी। मालूम हो कि पुलिस लाइन स्थित कंट्रोलरूम में वायरलेस सिस्टम, टेलीफोन कनेक्शन, ब्राडबैंड और सर्विस प्रोवाइडर महिंद्रा डिफेंस का आफिस पहले ही तैयार हो चुका है। सीओ सिटी ह्रदयेश कुमार ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गाड़ियां भी मिल गई हैं।
विज्ञापन


15 दिसंबर को जिले में इस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें