फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मालती रावत ने सपा छोड़ी, चुनाव न लड़ने का ऐलान, जिलाध्यक्ष को भेजा प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र

Thu, 01 Jul 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा समर्थित बिछिया तृतीय से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं मालती रावत को पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। 
विज्ञापन
मालती रावत ने सपा छोड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव एक दिन पहले सपा की प्रत्याशिता रद्द होने और सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पद से हटाई गई मालती रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव न लड़ने का ऐलान करने के साथ ही सपा की प्राथमिक सदस्यता का त्यागपत्र जिलाध्यक्ष को भेज दिया है।
विज्ञापन


सपा समर्थित बिछिया तृतीय से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं मालती रावत को पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। 29 जून को नाम वापसी के दिन मालती रावत लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच गई थीं।

मालती ने खुद भी भाजपा कार्यालय जाने की बात स्वीकार की थी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशिता रद्द करते हुए सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पद से भी हटा दिया था।
विज्ञापन


गुरुवार को मालती रावत ने जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि बिना उनका पक्ष जाने पार्टी हाईकमान का हवाला देते हुए सपा के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशिता से समर्थन वापस ले लिया।

इसलिए वह सपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर खुद को पार्टी से अलग कर रही हैं। वह जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी नहीं लड़ेंगी। मालती रावत ने कहा कि वह तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य हैं। सदस्य होने के नाते जनता की सेवा करती रहेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें