उन्नाव के जाजमऊ में गंगा पुल की मरम्मत के कारण लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कानपुर जाने वाली लेन बंद है। इससे लगातार 36 घंटे से लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि लखनऊ से कानपुर का दो घंटे का सफर पूरा करने में दस घंटे लग रहे हैं।
उन्नाव और कानपुर जिले की सीमा पर स्थित जाजमऊ के गंगा पुल की मरम्मत शुरू होने पर शनिवार सुबह 8 बजे से वाहनों का कानपुर में प्रवेश रोक दिया गया। इससे हाईवे पर पांच किमी और गंगा बैराज मार्ग पर करीब 15 किमी लंबा जाम है।