फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस ने बैंककर्मी व सहकर्मी युवती को रौंदा, दोनों की मौत

Mon, 15 Nov 2021 03:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
तान्या उर्फ ज्योति व अनुराग चंदेल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने कानपुर से लखनऊ जा रहे बाइक सवार बैंककर्मी और उसकी सहकर्मी युवती को रौंद दिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई। आधार कार्ड व मोबाइल नंबरों से पहचान कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। कानपुर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के विकासनगर लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी मकान नंबर 497 निवासी अनुराग चंदेल (25) पुत्र करन चंदेल जरीब चौकी स्थित एक्सिस बैंक में सेल्स का काम देखता था।

सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह बाइक से पनकी सी ब्लाक निवासी सहकर्मी ज्योति उर्फ तान्या (22) पुत्री सुनील सिंह के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम की बैठक में लखनऊ जा रही थी। हाल ही में उसने एलआईसी में जॉब के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के बसीरतगंज के पास पीछे से आ रही मध्यप्रदेश राज्य के रजिस्ट्रेशन नंबर की टूरिस्ट बस दोनाें को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में अनुराग व ज्योति की मौके पर मौत हो गई। हादसे के वक्त अनुराग हेलमेट लगाए था। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि हादसे के बाद बस समेत चालक भाग निकला है। मृतक अनुराग के चाचा ज्ञान सिंह चंदेल ने वाहन नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें