उन्नाव के शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा चौकी क्षेत्र के अकरमपुर में देर रात सड़क घेरकर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। हेलमेट न लगा होने से बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोस्त ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्नाव के हिरन नगर निवासी पवन विमल (20) पुत्र प्रकाश शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले दोस्त नीरज कश्यप (18) के साथ बाइक से अकरमपुर में रहने वाले दोस्त के घर गए थे।