फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बे-मौसम बारिश से धान की फसल को 25 फीसदी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। बारिश के दौरान पकी फसल गिर जाने से खेतों में बड़े पैमाने में धान टूटकर गिरा है। इससे खेतों में नए पौध उगने लगे हैं। कृषि सलाहकार के मुताबिक धान किसानों को करीब 25 फीसदी फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



ब्लॉक क्षेत्र में धान की पर्याप्त मात्रा में खेती होती है। एक सप्ताह तक हुई बारिश से लहरापुर, देवरिया, कुशराजपुर, बल्लापुर, भिखारीपुर पतसिया, सिरधरपुर, गहरपुरवा, चोरहा, हसनापुर, तहिरापुर, हैबतपुर और नसिरापुर आदि गांवों में धान की पकी खड़ी खेतों में गिर गई थी। जब बारिश बंद हुई तो किसानों ने धान की फसल की कटाई मड़ाई की। इस दौरान करीब 25 फीसदी फसल खेतों की गीली मिट्टी में मिल गई जिसे उठाया नहीं जा सका। समय बीतने और धूप खिलने के बाद अब खेतों ने धान की नए पौधे उग रहे हैं।


सामान्य तौर पर प्रति बीघा में 12 क्विंटल तक धान की फसल होती है। इस बार मौसम की मार से किसानों को मात्र सात से आठ क्विंटल ही फसल मिल पाई है। इससे करीब 25 फीसदी फसल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हैं। क्षेत्र के बबलू यादव, अजय सिंह, रामसिंह, कल्लू, राजकुमार, गुड्डू पाठक और मनोज कुमार आदि किसानों ने बताया कि इस बार खराब मौसम के चलते धान की फसल में 20 से 25 फीसदी का नुकसान हुआ है। कृषि सलाहकार देवी सिंह ने बताया कि इस बार बे-मौसम बारिश से धान की पकी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब 25 फीसदी फसल खेतों में ही सड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें