फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक सवार महिला पर कूदा बंदर, सड़क पर गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार-भगवंतनगर मार्ग पर सराय मनिहार गांव के पास बाइक से जा रही महिला के ऊपर अचानक बंदर के कूदने पर वह सड़क पर गई। राहगीरों ने सुमेरपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला के साथ रहे जीजा व छह माह का बच्चा बच गया।
विज्ञापन


बिहार थानाक्षेत्र के खरगवनखेड़ा गांव निवासी सुनीता देवी (30) पत्नी कृष्ण कुमार शनिवार को मलौना निवासी जीजा राधेश्याम के घर गई थी। रविवार सुबह जीजा राधेश्याम के साथ बाइक से वह अपने छह माह के बच्चे को लेकर मायके सराय मनिहार गांव आ रही थी। बिहार-भगवंतनगर मार्ग पर सराय मनिहार गांव से पहले पीछे बैठी महिला पर बंदर कूद पड़ा। इससे वह डर गई और संतुलन खो बैठी। सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। लोगों ने उसे सुमेरपुर सीएचसी पहुंचाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।

राधेश्याम ने बताया कि दो बच्चाें में बड़ा बेटा आठ साल का है। पति अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। उनके आने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पति के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें