फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिना मान्यता वाले स्कूलों में लगेगा ताला, बंद होंगी कक्षाएं

Sat, 23 Aug 2025 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएम ने अमान्य स्कूलों के खिलाफ शिकंजा कसा है। नगर क्षेत्र से लेकर ब्लॉक स्तर तक संचालित स्कूलों का चिह्नांकन कराने के बाद अब एसडीएम और बीएसए को तालाबंदी के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्रों को पास के सरकारी स्कूल में दाखिला कराने का कहा है।
विज्ञापन

अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई न होने से सरकारी स्कूलों में लगातार छात्र संख्या घट रही है। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों में तालाबंदी तक के आदेश आ चुके हैं और उस पर अमल भी हो रहा है। यह व्यवस्था देख डीएम गौरांग राठी ने भी कड़ा रुख अपनाया है, उन्होंने एसडीएम के माध्यम से ब्लॉक क्षेत्रों में संचालित अमान्य स्कूलों और अमान्य तरीके से संचालित कक्षाओं की सूची तैयार कराई है। जिसमें नगर क्षेत्र के साथ 16 ब्लॉकों में 65 स्कूल ऐसे चिह्नित हुए हैं जिनमें 18 ऐसे हैं जो बिना मान्यता के अब तक संचालित हो रहे थे। यही नहीं एक स्कूल में छात्र संख्या भी 150 से अधिक मिली है, यह सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल रहे थे। सूची तैयार होने के बाद डीएम ने इन सभी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि सूची तैयार हो गई है। सभी बीईओ को बंद कराने के निर्देश दिए हैं। इसी सप्ताह कार्रवाई पूरी भी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें