फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो दिन बाद भी 25 फीसदी क्षेत्र में ही बहाल हो पाई बिजली

विज्ञापन
फोटो-17-मवई भान में पोल लगाते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। सफीपुर-मियागंज क्षेत्र में बुधवार को आई आंधी से 200 से अधिक बिजली के पोल टूट गए थे। विभाग ने रात-दिन काम कराने के बावजूद अभी तक 25 फीसदी क्षेत्र में आपूर्ति बहाल हो सकी है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने में अभी दो दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

आंधी से सफीपुर क्षेत्र के मोही खेड़ा, गौरी, निहालपुर, मवई भान, सलींद, देवागांव, खरगौरा, मेथीटिकुर, अमबहरा आदि गांव के 71 पोल गिर गए। ट्रांसफार्मर भी ध्वस्त हो गए थे। उपकेंद्र अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात तक परियर मार्ग व अन्य निकट गांव में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। खरगौरा, मेथीटिकुर क्षेत्र में 48 घंटे का और समय लग सकता है। मियागंज उपकेंद्र क्षेत्र में करीब 120 पोल गिरने से बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई थी। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मियागंज कस्बे में बिजली बहाल हो गई है। अन्य स्थानों पर भी खंभे खड़े कर लाइन खींची जा रही है। शुक्रवार शाम तक 50 क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। टीम रात-दिन काम में जुटी है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल होने में 48 घंटे का समय लग सकता है।

फोटो-18- बदलीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में टूटा पड़ा बिजली का पोल। संवाद
अभी 50 गांवों की नहीं हो पाई बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
बिछिया। बुधवार को आई आंधी के कारण बिछिया और आसपास के करीब 50 गांवों में चरमराई बिजली आपूर्ति अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। कई स्थानों पर विद्युत पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद केवल पड़री फीडर की आपूर्ति ही बहाल हो सकी है। पड़री कलां और बदली खेड़ा प्राथमिक विद्यालय के पास टूटे पोल अभी तक नहीं बदले गए हैं। इससे सैकड़ों घरों में बिजली नहीं आ रही है जिससे लोग परेशान हैं। जेई श्रवण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर पड़री फीडर की आपूर्ति बहाल की गई है। कहा कि क्षतिग्रस्त पोल की संख्या और स्थान मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। नए पोल आते ही बदलकर शेष क्षेत्रों में भी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

फोटो-17-मवई भान में पोल लगाते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें