फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 100 मीटर में सारिका और 200 मीटर में शालू को पहला स्थान

विज्ञापन
केएनपीएन इंटर कॉलेज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
मौरावां। कस्बे के केएनपीएन इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न खेलों में छह स्कूलों के छात्रों के प्रतिभाग किया। 100 मीटर दाैड़ में सारिका और 200 मीटर दाैड़ में शालू ने पहला स्थान हासिल किया। शिक्षकों नेे खिलाड़ियों का शिक्षकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

केएनपीएन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में सारिका यादव पहले स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में पुरवा जीजीआईसी की शालू ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में त्रिलोकचंद्र इंटर कॉलेज कोटवर की छात्रा हिमांशी ने पहला स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ में बीके एचआर इंटर काॅलेज की सोनम और 800 मीटर दौड़ में इसी कॉलेज की साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में केएनपीएन इंटर काॅलेज की छात्रा शुभी, लंबी कूद में अभिरुचि पहले स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में जीजीआईसी पुरवा की प्रीति ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य उषा शुक्ला ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए ट्रॉफी मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें