फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीएसएन काॅलेज में रोजगार मेला आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से डीएसएन काॅलेज में आठ अक्तूबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 20 कंपनियां दो हजार रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि रोजगार मेले में एलएंडटी, टाटा मोटर्स, ब्राइट फ्यूचर, ब्लिंकिट तथा एलआईसी सहित 20 कंपनियां प्रतिभाग करने आ रही हैं। ये कंपनियां अपने यहां रिक्त दो हजार पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार से करेंगी। चयनित युवाओं को 12000 से 30000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
रोजगार मेले में 18 से 40 आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, बीटेक, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए, एमसीए एवं कम्प्यूटर में दक्ष पुरुष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। भारतीय वायुसेना द्वारा अग्निवीर वायु की भर्ती के संबंध में आवश्यक जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थी 155330 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए विभागीय वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें