फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला घर में अकेली युवती का शव

विज्ञापन
फोटो-26- बहन की मौत पर बिलखती छोटी बहन प्रिया व अन्य परिजन। संवाद
विज्ञापन
चकलवंशी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। दूध बेचकर घर पहुंचे पिता ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। परिजन, पुलिस को घटना की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि बेटी काजल (20) छोटी बहन प्रिया के साथ उन्नाव में बुआ के घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बृहस्पतिवार को ही काजल घर आई थी। बड़े भाई रेलवे में नौकरी करते हैं और उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। दो दिन पहले पत्नी, रानी बेटे के पास गईं हैं। शनिवार सुबह वह दूध बेचने उन्नाव गए थे और घर में बेटी काजल ही अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे जब वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी की छत से घर के अंदर पहुंचने पर कमरे में बेटी को साड़ी के फंदे से लटका पाया। फंदे से उतार कर डॉक्टर के पास ले गए, वहां मृत घोषित कर दिया गया। बेटी ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।
थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें