फोटो-5-घटना स्थल पर लगी परिजनों व ग्रामीणों की भीड़। संवाद
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मऊ मंसूरपुर गांव के बाहर कटहल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से किसान का शव लटका मिला। लोगों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। परिजन ने बीमारी से परेशान रहने की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र गाव मऊ मंसूरपुर निवासी नन्हकू (50) खेती करते थे। बड़े बेटे बबलू ने बताया कि पिता शनिवार सुबह बिना बताए घर से निकले थे। गांव के बाहर कुंजी लाल के कटहल के पेड़ पर साड़ी के फंदे से उनका शव लटका देख पड़ोसी किसानों ने सूचना दी। बेटे के मुताबिक पिता पेट की बीमारी पीड़ित थे। इससे वह परेशान रहते थे। पत्नी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। नन्हकू की मौत पर बेटे बबलू, रामेंद्र, दीपक के अलावा विवाहित बेटी बेहाल है। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि परिजनों की सहमति पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया गया।