फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिपाही की मां का लॉकेट तोड़ने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के कॉलेज रोड पर सिपाही की मां से हुई चेन लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हाे गई है। लुटेरों में एक शुक्लागंज, एक कानपुर और एक हरदोई का निवासी है।
विज्ञापन

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिलौली बुजुर्ग निवासी शिवम तिवारी सिपाही हैं। वह अजगैन कोतवाली में यूपी-112 में तैनात हैं। डीएसएन के सामने हरिप्रसाद मिश्र के मकान में किराये पर रहते हैं। 6 जुलाई को उनकी मां सुनीता उर्फ सुभद्रा पौत्री धमकी के जन्मदिन में शामिल होने आई थीं। कॉलेज रोड पर घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली थी। घटना के दो दिन बाद नौ जुलाई को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।
घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीमें भी लगाई गई थीं। 9 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान हुसैन नगर से पहले नहर पुलिया के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने एबी नगर में हुई चेन लूट की घटना स्वीकार की।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में सागर गौतम गांधीनगर कोतवाली गंगाघाट, अर्जुन कुमार निवासी गीता नगर थाना काकादेव कानपुर नगर और अभिषेक सिंह निवासी मुरार नगर सोम थाना संडीला जनपद हरदोई शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के पास से लूटी गई चेन और घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सागर और अर्जुन लूट को अंजाम देते थे जबकि अभिषेक लूट का माल बेचता था। तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें