फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : महिलाओं ने किया कल्याणी नदी का पूजन

विज्ञापन
बांगरमऊ में कल्याणी नदी में कलश से जल डालती महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। विकास खंड की ग्राम सभा रबड़ी में महिलाओं ने पहले कलश यात्रा निकाली। इसके बाद कल्याणी नदी में जाकर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में कल्याणी नदी के पुनरुद्धार के लिए सभी ग्राम पंचायतों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत रबड़ी में ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद के नेतृत्व में समूह एवं गांव की महिलाओं ने कल्याणी नदी बचाओ जागरुकता रैली एवं कलश यात्रा निकाली। जो ग्राम रबड़ी में भ्रमण करते हुए कल्याणी नदी पर पहुंची।
विज्ञापन

महिलाओं ने नदी का पूजन अर्चन किया। ग्राम प्रधान ज्वाला प्रसाद ने बताया कि कल्याणी नदी के पुनरुद्धार से क्षेत्रीय किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर खुशहाल होगा। एक बार फिर कल्याणी नदी किसानों के लिए कल्याणकारी साबित होगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत कौशल कुमार, सचिव पंचम लाल व रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें