उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार के मजरा गिरवर खेडा निवासी सुशील (33) पुत्र बाबू की हैलट अस्पताल में मौत हो गई। तीन जून को थाना गांव के करीब बीस लोगों ने उसके घर पर मारपीट की थी। मारपीट में परिवार के मनोज, विनोद, बीनू व मां कमला घायल हो गए।
पिता बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि थाना गांव निवासीे मोहम्मद शफीक सलाल ने हमारे यूकेलिप्टस का पेड़ दस हजार रुपये मे खरीदा था। वृहस्पतिवार तीन जून को करीब आठ बजे शफीक अपने करीब बीस साथियों के साथ आठ बाइक व एक कार से आये और पेडों के आठ हजार रुपये दिया।
दो हजार रुपये नहीं दे रहा था इसी बात को लेकर मारपीट की। जिसमें परिवार के लोग घायल हो गए थे। शनिवार देर रात सुशील की मौत हो गई। मेरे भाई का बेटा मनोज अभी भी हैलट अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मो सफीक, एकबाल व आफताब पर बलवा मारपीट व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। मौत की सूचना पर गांव में अजगैन थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर व स्वाट टीम की महिला पुलिस बल लगया गया।