फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली पुलिस ने नगर में हुई तीन चोरियों के खुलासे का दावा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ हजार की नगदी समेत चोरी के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

11 मई को नसीमगंज निवासी मनीष तिवारी के बंद मकान का चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात पार कर दिए थे। इसके बाद 20 मई की रात कोतवाली के निकट रमाकांत यादव के घर धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर समेत नगदी पार कर दी थी। शुक्रवार की रात नसीमगंज निवासी हनीफ व हबीब के घर से चोरों ने जेवरात सहित 38 हजार की नगदी समेत दो लाख का माल पार कर दिया था। पुलिस ने नसीमगंज स्थित एक मकान से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने तीनों चोरियों में अपना हाथ होना स्वीकार किया। एक ने अपना नाम मोहम्मद हाशिम निवासी औलिया शाह बाबा मजार नवयुग स्कूल के पास तालिब सराय व दूसरे ने सुफियान निवासी तालिब सराय थाना कोतवाली उन्नाव (हाल पता नसीमगंज कस्बा बांगरमऊ) बताया है।
सुफियान के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस तथा मोहम्मद हाशिम के पास से एक चाकू बरामद किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी सामान में दो एंड्राइड मोबाइल, दो जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी पायल, हाथ घड़ी, दो बच्चों के ब्रेसलेट समेत आठ हजार की नगदी बरामद की है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें