फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पष्टीकरण मांगने पर सीएचसी प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी को बोलचाल और भाषा में सुधार की चेतावनी देते हुए पत्र भेजा है। लगातार अनुपस्थित चल रहे स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी से प्रभारी ने ड्यूटी न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया था। जिसका जवाब उन्होंने भेजा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी इंद्रविजय कुमार गौतम की बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन वह बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे हैं। दो दिन पहले सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके जवाब में स्वास्थ्य एवं शिक्षाधिकारी ने सीएचसी प्रभारी पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाकर एक पत्र भेजा है।
पत्र में सरकारी नियमों के तहत बोलचाल में सुधार लाने की बात कही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान ने बताया कि कोविड अस्पताल में ड्यूटी न करनी पड़े इसलिए यह आरोप लगाया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें