उन्नाव। किसान अधिकार मोर्चा की संरक्षक व पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने मोर्चा संयोजक बृजपाल सिंह यादव से बातचीत कर किसानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीसीसी सदस्य दिनेश शुक्ला, एआईसीसी सदस्य कमल तिवारी, वीरप्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला व अंकित सिंह परिहार से किसानों को हुए नुकसान की जानकारी ली। किसान अधिकार मोर्चा की तरफ से डीएम को मांगों का छह सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया।
पूर्व सांसद ने कहा कि अन्नदाता संकट से गुजर रहा है। इसलिए किसानों को गेंहू की खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाए। केंद्रों को तौल की बोरियां उपलब्ध कराएं। खरीद का भुगतान जल्द हो। आम उत्पादक क्षेत्रों में किसानों को आम की बिक्री की सरकारी गारंटी दी जाए। कच्ची अमिया के गिर जाने से उनकी बिक्री के लिये फ लमंडी खोलने व सुचारु रुप से चलाने की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अनवर खुर्शीद, विश्वास निगम, मो. सलीम, अजय श्रीवास्तव, अनूप मेहरोत्रा, विवेक शुक्ला व संजय निगम समेत कई लोग मौजूद रहे।