फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बेकाबू हो स्कूल वैन पलटी, 12 छात्र व दो शिक्षक घायल, गंभीर घायल तीन विद्यार्थी रेफर

Fri, 25 Mar 2022 01:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

राजपुर ग्रंट में लॉर्ड बुद्धा पब्लिक इंटर कॉलेज की वैन शुक्रवार सुबह टिकरा गांव से लगभग 25 छात्र छात्राओं व अध्यापकों को लेकर विद्यालय जा रही थी। वजीरखेड़ा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
उन्नाव में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैन और वहां मौजूद विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसीवन थाना क्षेत्र के कुरसठ-नंगाखेडा मार्ग पर वजीरखेड़ा के पास छात्रों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार दो अध्यापक व 12 छात्रों सहित 14 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीन छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ट्रामा सेंटर लेकर गए हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के राजपुर ग्रंट में लॉर्ड बुद्धा पब्लिक इंटर कॉलेज है। शुक्रवार सुबह टिकरा गांव से लगभग 25 छात्र छात्राओं व अध्यापकों को लेकर स्कूल वैन विद्यालय जा रही थी। कुरसठ-नंगाखेड़ा संपर्क मार्ग पर वजीरखेड़ा गांव के पास वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे छात्र अंदर ही फंस गए। शोर-शराबा सुन ग्रामीणों ने छात्रों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मियागंज सीएससी में भर्ती कराया। प्रतीक, नित्या समेत तीन छात्रों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन तीनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ लेगए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें