Unnao News: जिले में आरओ-एआरओ परीक्षा देने आई एक छात्रा को बंद रेलवे क्रॉसिंग के कारण केंद्र पर देर हो रही थी। इसके चलते उसने दौड़ लगा दी। छात्रा को दौड़ते देख सफीपुर थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने अपनी सरकारी गाड़ी से उसे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाया।
उन्नाव जिले के सफीपुर में लखनऊ निवासी मुरारी सिंह अपनी बेटी इशिका को आरओ-एआरओ परीक्षा दिलाने ओला बुक करके गूगल के सहारे हसनगंज पहुंच गए। वहां से परीक्षा केंद्र सफीपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज होने की जानकारी हुई, तो आनन फानन गाड़ी उधर मोड़ दी। यहां पहुंचे तो रेलवे क्रासिंग बंद मिली।
विज्ञापन
परीक्षा शुरू होने में मात्र दो से तीन मिनट का समय देख और क्रासिंग से केंद्र की दूरी 500 मीटर होने की जानकारी मिलते ही छात्रा ने गाड़ी से उतरकर दौड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान केंद्र भ्रमण कर वापस लौट रहे क्रासिंग की दूसरी तरफ खड़े सफीपुर थाना प्रभारी एसएन त्रिपाठी ने छात्रा को दौड़ते देखा, तो तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी मोड़ी और उसे केंद्र पहुंचाया और अंदर प्रवेश भी कराया। इस पर पिता ने राहत की सांस ली।