फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव सराफ लूटकांड : कानपुर के चार लुटेरों ने साथियों संग मिलकर की थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कानपुर/उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले सराफ से हुई 25 लाख की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। कानपुर के चार लुटेरों ने छह साथियाें को गिरफ्तार किया है। उनसे गहने खरीदने वाले गुजैनी के दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार कर माल बरामद किया है।

उन्नाव, मौरावां थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी सराफ अमित सोनी बीती 14 फरवरी की रात असगरगंज चौराहा स्थित अपनी दुकान बंदकर घर जा रहा था। स्कूटी व कार सवार लुटेरों ने तमंचे की बट से हमला कर बैग लूटा था। नकदी, गहने समेत करीब 25 लाख का माल था। पुलिस ने फुटेज की मदद से रायबरेली के अमित मिश्र उर्फ राज को उठाया। उसने पूछताछ में एक सराफ की मदद से रेकी करने के बाद कानपुर चार साथियों संग वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।
विज्ञापन

उसकी निशानदेही पर रायबरेली के रामपुर मिल्किन मजरा लोदीपुर निवासी आशीष, कानपुर गुजैनी के रविदासपुरम मायापुरम कच्ची बस्ती निवासी संजय, कानपुर पनकी के पतरसा निवासी सागर सिंह नोनिया, कानपुर बर्रा आठ निवासी अमित कुमार वाल्मीकि, हरियाणा भिवानी के गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके अलावा कानपुर का एक नाबालिग भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

लुटेरों ने पूछताछ में कानपुर के गोविंदनगर क्षेत्र के गुजैनी निवासी राजू सोनी व उसके भाई गोपाल सोनी को गहने बेचने की बात कबूली। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर उनके पास से 2.50 लाख रुपये और गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें