फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में लगा पुस्तक मेला

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में बच्चों को स्कूल किट देते प्रधान पुत्र अमित त्रिवेदी । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में शनिवार को पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। बीईओ अरुणोदय सचान ने छात्रों के नामांकन पर विशेष जोर दिया। कहा कि कोई बच्चा पढ़ने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

प्रधान पुत्र अमित त्रिवेदी ने विद्यालय में चहारदीवारी बनवाने व कक्षों की फर्श में टाइल्स लगवाने की बात कही। बताया कि विद्यालय में आरओ प्लांट लगवाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक विनीत मिश्रा एवं सहायक शिक्षक मयंक त्रिवेदी ने 18 बच्चों को स्कूल किट (बैग, कापियां, पानी की बोतल, टिफिन व पेंसिल बाक्स) वितरित की। आलोक अवस्थी ने कार्यों की समीक्षा की।
नोडल संकुल प्रभारी अमित, प्राथमिक विद्यालय बेहटा भवानी के शिक्षक अतुल कुमार, मीनाक्षी मौजूद रहीं। उधर शहर की आवास विकास कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें