फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: गड्ढे ने ली महिला की जान, पिता के साथ ई-रिक्शा से जाते समय हादसा, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 15 Dec 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
उन्नाव के पाटन में बिहार-बक्सर मार्ग पर गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया जाने से लगे झटके से महिला सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहा ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे मार्ग जाम कर हंगामा किया। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन


इस दौरान लगे जाम को पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाकर आवागमन शुरू कराया। बिहार थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी कौशल किशोर ने बेटी राधा (23) की शादी दो साल पहले कानपुर के किदवई नगर निवासी सौरभ से की थी। मंगलवार को कौशल किशोर बेटी को ससुराल से विदा कराकर घर जा रहे थे। सुमेरपुर से वह बेटी के साथ गांव तक जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ गए।

मनिकापुर-सराय मनिहार मार्ग के बीच गड्ढे में ई-रिक्शा का टायर चले जाने से राधा छिटककर सड़क पर गिर गई। इसी बीच बक्सर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। राधा की मौत से कौशल किशोर बेहाल हो गए। गांव से एक किलोमीटर पहले हुई दुर्घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। बिहार थाना पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वह क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


गुस्सा बढ़ता देख मौरावां व बारासगवर थाने की पुलिस भी बुला ली गई। एसडीएम अजीत जायसवाल व विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी पंकज मिश्रा ने मोबाइल पर ग्राम प्रधान माजिद हुसैन व परिवार के लोगों से वार्ता कर उन्हें मनाया। एक घंटे बाद परिजन सड़क से हटे। एसडीएम अजीत जायसवाल ने बताया कि शीघ्र ही गड्ढे भरवाए जाएंगे। 

पीआरवी पर ट्रक को छोड़ने का आरोप 
ग्रामीणों का आरोप है कि भाग रहे ट्रक को लोगों ने रोक लिया था। इसी दौरान 112 वाहन (पीआरवी) कर्मी मौके पर पहुंचे और चालक से अकेले में बात कर उसे भागने का मौका दे दिया। थाना प्रभारी बिहार ने ग्रामीणों के आरोप पर जांच किए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


दुर्घटनाओं के बाद भी नहीं भरे गए गड्ढे 
- 9 अक्तूबर को बिहार-बक्सर मार्ग पर बाबूखेड़ा के पास गड्ढे में बाइक उछलने से गिरकर महिला की मौत 
-11 नवंबर को विधान सभा अध्यक्ष की कार गड्ढे में फंस गई थी। 
-27 नवंबर को सड़क के गड्ढे में ट्रक फंसने से लगा था 14 घंटे जाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें