फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्रामीण क्षेत्रों में 13 और कस्बे में सात घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। क्षेत्र में बिजली की अघोषित रोस्टिंग और कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार और मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 13 और कस्बे में छह से सात घंटे की रोस्टिंग के नाम पर बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे फसलों की सिंचाई के साथ बच्चों की पढ़ाई व कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण फीडरों में मंगतखेड़ा, बाजीखेड़ा, चमियानी और बेहटा में सोमवार को सुबह पांच से आठ बजे, दोपहर एक से चार बजे, रात 8:40 से 9:40 बजे और मध्य रात्रि 12 से एक बजे तक आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को सुबह पांच से आठ बजे और दोपहर एक से तीन बजे तक रोस्टिंग हुई। पुरवा कस्बे में सोमवार को सुबह 6:30 से आठ बजे और दोपहर एक से 2:30 बजे तक बिजली गुल रही। रात की रोस्टिंग ग्रामीण क्षेत्रों के साथ रही। मंगलवार को सुबह 6:30 से आठ बजे और दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
लगातार कटौती से धान की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। रात में बिजली कटने से उमस के बीच लोगों को परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई और दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को फॉल्ट, रोस्टिंग का हवाला दिया जाता है। उपभोक्ताओं में केके द्विवेदी, प्रफुल्ल, राजेश, दिवाकर शुक्ला, सुधीर बाजपेई, अल्ताफ, अल्का दीक्षित, मंयक व सुरेंद्र पटेल ने रोस्टिंग में सुधार की मांग की। एक्सईएन विमल कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 और कस्बे में 21 घंटे बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। रात में होने वाली रोस्टिंग ट्रांसमिशन स्तर से की जा रही है। समस्या में जल्द सुधार कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें