फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देख लोगों में दिखा गुस्सा

विज्ञापन
सुदंर टाकीज में फीता काट फिल्म के शो का शुभारंभ करते सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए रविवार को सिनेमाघर में भीड़ उमड़ी। सिनेमाघर से बाहर निकले लोगों ने कश्मीरी पंडितों से हुई बर्बरता और घटना पर अब तक पर्दा डालने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। पाक पोषित आतंकवाद पर गुस्सा जाहिर करने के साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाए गए। देर शाम भीड़ होने पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सुंदर टाकीज में फीता काटकर फिल्म द कश्मीर फाइल्स का शुभारंभ कराया। विधायक ने निशुल्क टोकन दिलाकर शहर के लोगों को होली का तोहफा दिया। बताया कि 11 दिन तक लोगों को यह फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी। पहले दिन तीन शो में 1400 लोगों ने फिल्म देखी। सभी ने कश्मीरी पंडितों के साथ हुई ज्यादती के लिए तत्कालीन सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें