फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से किशोरी की मौत, 22 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना से इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। अलग-अलग ब्लॉकों में 22 संक्रमित मिले हैं। वहीं, संक्रमितों में 56 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

शुक्लागंज निवासी मोहिनी (14) पुत्री राजेंद्र यादव को निमोनिया होने पर परिजनों ने कानपुर हैलट में 10 फरवरी को भर्ती कराया था। जांच के दौरान कोरोना की भी पुष्टि हुई। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संक्रमितों की पहचान के लिए हुई जांच में औरास में चार, बांगरमऊ में दो, बीघापुर में दो, फतेहपुर चौरासी में एक, गंजमुरादाबाद में एक, हसनगंज में दो, पुरवा एक, सफीपुर एक, सिकंदरपुर सरोसी में दो, सुमेरपुर में एक व शहर के अलग-अलग मोहल्लों में पांच संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 56 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि कोरोना से किशोरी की इलाज के दौरान मौत हुई है। 22 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 56 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें